नई दिल्ली, अगस्त 26 -- टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो के एसएससी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के 3 दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने 503/9 पर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर पहली पारी में 265 रन बना लिए हैं। 238 रनों से मेजबान टीम अभी भी पीछे है। ऐसे में अगर दो विकेट भारत जल्दी ले लेता है और 200 से ज्यादा रनों की बढ़त होती है तो भारतीय टीम फॉलोऑन भी श्रीलंका को दे सकती है। इस पर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल का भी बयान आ गया है। टीम इंडिया की नजरें पहले तो श्रीलंका को समेटने पर हैं और फिर फॉलोऑन पर भी विचार किया जा सकता है, क्योंकि तीन दिन में 222 ओवर ही फेंके गए हैं और आगे भी बारिश की संभावना है। ऐसे में फॉलोऑन एक अच्छा विकल्प इस मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए है। अगर श्रीलंका ...