नई दिल्ली, अगस्त 17 -- टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दो दिन का खेल खत्म हो चुका है, लेकिन सिर्फ 116 ओवर का ही खेल हुआ है। बारिश की वजह से एक भी दिन 90 ओवर का खेल नहीं हुआ, जिसका नुकसान दोनों टीमों को हो सकता है। खासकर भारतीय टीम को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या टीम इंडिया ने दूसरे दिन के आखिर में पारी डिक्लेयर नहीं करके एक बड़ी गलती कर दी है? इसके बारे में जान लीजिए। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 116 ओवर में 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए। 432 रन पर जब सातवां विकेट भारत का गिरा था तो उस समय टीम 110वां ओवर खेल रही थी। उस समय पारी घोषित करके कुछ ओवर श्रीलंका को बल्लेबाजी कराई जा सकती थी। अगर वहां कुछ ...