नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- भारत में क्रिकेट काफी लोकप्रिय है। बेशुमार क्रिकेटर जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर खेलते हैं। हर खिलाड़ी का सपना भारत की राष्ट्रीय टीम में जगह पाना होता है लेकिन चुनिंदा की किस्मत ही चमकती है। अनेक खिलाड़ी परफॉर्मेंस और फिटनेस मानकों पर खरा उतरने के बावजूद भारतीय स्कॉड का हिस्सा नहीं बन पाते। जम्मू-कश्मीर के अब तक सिर्फ तीन क्रिकेटर- परवेज रसूल, उमरान मलिक और आकिब नबी राष्ट्रीय टीम में जगह बना पाए हैं। शिखर धवन ने कहा कि टीम इंडिया में खिलाड़ियों के सिलेक्शन में क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता। हालांकि, भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज धवन ने स्वीकार किया कि इस प्रक्रिया में किस्मत भी भूमिका निभा सकती है।'चाहे दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का.' दरअसल, धवन से श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या ...