नई दिल्ली, फरवरी 26 -- भारतीय टीम इस समय टी20 विश्व कप के एक बेहद महत्वपूर्ण मोड़ पर है, जहां जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करने के लिए निर्णायक बन गया है। टूर्नामेंट में एक हार झेलने के बाद टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया है और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच, क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने अभिषेक को टीम से बाहर करने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। चोपड़ा का मानना है कि खराब फॉर्म के बावजूद अभिषेक को टीम में बनाए रखना जरूरी है क्योंकि उन्होंने पिछले लंबे समय में खुद को साबित किया है। अभिषेक शर्मा के बचाव में उतरते हुए आकाश चोपड़ा ने उनके हालिया प्रदर्शन और रैंकिंग का हवाला दिया। उन्होंने कहा, "अभिषेक की पिछली पांच पारियां अच्छी नहीं रही हैं, लेकिन अभी भी वह टी20 वर्ल्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.