नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- उत्तर प्रदेश के बलिया में रिश्वतखोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लेखपाल पर जाति प्रमाण पत्र जारी के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस रिश्वतखोरी के मामले ने यह भी सवाल उठा दिया है कि क्या जाति प्रमाण पत्र बनाने का घूस 50 हजार हो गया है? वहीं शिकायत के बाद मामले में संज्ञान लेते हुए बलिया जिलाधिकारी ऐक्शन में आ गए। डीएम के निर्देश पर तहसील सदर के राजस्व ग्राम सुल्तानपुर के क्षेत्रीय लेखपाल संदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। यही नहीं लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है। सुल्तानपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद तुरैहा ने आरोप लगाया था कि तुरैहा जाति का प्रमाण पत्र जारी करने में लेखपाल एवं अन्य राजस्व कर्मियों द्वारा प्रति आवेदन 50 हजार रुपये की मांग की गई।शिकायतकर्ता ने इस संबंध में म...