हैदराबाद, अक्टूबर 13 -- शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को हैदराबाद में चौथे टी20 मैच में इसी लय को बरकरार रखते हुए शानदार जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे। भारत इस समय 2-1 से आगे है और उसे पांच मैचों की सीरीज अपने नाम करने के लिए बस एक जीत की जरूरत है। वहीं, पिछले मैच में करारी हार के बाद वेस्टइंडीज वापसी करके सीरीज में बने रहने की कोशिश में होगा। एक बार फिर मैच का रुख दोनों टीमों के 'पावर हिटर्स' पर निर्भर करेगा। भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है जिससे सीरीज में अभी तक भारतीय मध्यक्रम पर अधिक दबाव नहीं बना है।टीम इंडिया के लिए क्या है चिंता का कारण? अभिषेक ने इंदौर में तीसरे टी20 में 30 गेंद में 69 रन बनाए जिसमें छह चौके और पांच छ...