नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- देश में मतदाता सूची के शुद्धीकरण की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग में कथित मतभेद की रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बुरी तरह भड़क गए। इस दौरान उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी करने तक की मांग कर डाली। यह पूरा विवाद तब सामने आया, जब एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया कि SIR प्रक्रिया को लेकर दोनों चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से आपत्ति जताई थी। इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या चुनाव आयोग में CEC (मुख्य चुनाव आयुक्त) का ओहदा अन्य दोनों आयुक्तों से बड़ा है, तो इसका जवाब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री अभिषेक मनु सिंघवी ने दिया और इस बारे में 31 साल पहले दिया सुप्रीम कोर्ट का फैसला याद ...