नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- 63 साल की उम्र में इश्क ने जेन्सन हुआंग से बहुत कुछ छीन चुका है। अपनी ही बनाई गई कंपनी एनवीडिया की सीईओ की कुर्सी छिनी, दौलत घटा, रुतबा कम हुआ और अब नेटवर्थ के मामले में अडानी से भी पिछड़ने का खतरा मंडराने लगा है। दोनों के बीच फासला महज 2 अरब डॉलर का रहा गया है और जिस तरह से हुआंग की दौलत कम हो रही है उससे एक-दो दिन में अडानी से भी पिछड़ जाएंगे। इतना ही नहीं एनवीडिया संकट और चीन को हाई-एंड चिप्स की सप्लाई रोकने के लिए अमेरिका की सख्ती का फायदा भारत के दिग्गज उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को मिल सकता है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक जेन्सन हुआंग का नेटवर्थ अभी 122 अरब डॉलर है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 16वें नंबर पर हैं। जबकि, भारत के गौतम अडानी 120 अरब डॉलर के साथ 17वें स्थान पर। अभी गु...