नई दिल्ली, जनवरी 3 -- न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को चुनी गई भारतीय वनडे टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है। जिसका मतलब है कि लगातार सीरीज में नजरअंदाज किए जा रहे मोहम्मद शमी का करियर लगभग खत्म होने के कगार पर है। मोहम्मद शमी चोट से वापसी के बाद बंगाल के लिए सभी प्रारूपों में खेल रहे हैं और विकेट भी चटका रहे हैं लेकिन चयनकर्ताओं और उनके बीच तालमेल बैठ नहीं पा रहा है और इस वजह से लगातार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है। शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन उन्होंने चोट से उबरने के बाद बंगाल की तरफ से घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वर्तमान सत्र में अभी तक सभी प्रारूप में 36 विकेट लिए हैं। भारतीय घरेलू सत्र की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से हुई, जिसमें शमी ने चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.