नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ने से उद्योग जगत भी चिंतित है। कोरोना काल की तरह इस संकट में लोन मोरेटोरियम की दरकार है। भारतीय बैंक मुश्किल में फंसे छोटे व्यवसायों के लिए RBI से राहत की मांग कर रहे हैं। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने MSMEs को अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से आर्थिक झटकों से बचाने के लिए 'ऑप्ट-इन' रीपेमेंट मोरेटोरियम का प्रस्ताव दिया है। बता दें मोरेटोरियम का अर्थ है 'भुगतान स्थगित करना'। यह मोरेटोरियम अवधि के दौरान किस्तों के पेमेंट में अस्थायी छूट है। एनडीटीवी प्रॉफिट के मुताबिक एक बैंक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका-ईरान जंग की वजह से MSME के बने सामान की डिमांड घट सकती है, जिससे उनकी कमाई और लोन चुकाने की क्षमता पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए भारतीय बैंक संघ ने RBI से कुछ समय के लिए बैंको से किस्त न लेने की गुहार लगाई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.