नई दिल्ली, जून 16 -- कॉकरोच जनता पार्टी इंस्टाग्राम से निकलकर सड़कों पर उतर आई है। 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट के बाद से देश के अलग-अलग शहरों में प्रोटेस्ट हुए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है- क्या कॉकरोच जनता पार्टी आने वाले दिनों राजनीति में उतरकर चुनाव लड़ेगी? इस पर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने इशारा किया है कि सीजेपी फिलहाल चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके ने NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। जानिए चुनाव लड़ने से जूड़ी पूरी बात।हर अधिकार के लिए चुनाव लड़ना जरूरी नहीं अभिजीत दीपके से जब पूछा गया- क्या CJP भविष्य में चुनाव लड़ेगी? इस पर दीपके ने कहा- "हर अधिकार के लिए चुनाव लड़ना जरूरी नहीं है। अगर इस देश में अपने अधिकार मांगने के लिए हर किसी को चुनाव लड़...