नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि 15 वर्षों में विकास के बजाय पश्चिम बंगाल ने विनाश ही देखा है। राज्य की तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या कानून और संविधान ममता के हिसाब से चलने चाहिए? पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में पहुंचे राजनाथ ने पहले दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक रोडशो किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल वोट-बैंक की राजनीति तक सिमटकर रह गया है, जिसमें धर्म के आधार पर फायदे बांटे जाते हैं। दावा किया कि यहां विकास के लिए सिर्फ 900 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि मदरसों के लिए 5000 करोड़ रुपये दिए गए। कहा कि इस असंतुलन ने आज के युवाओं को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.