कोडरमा, मार्च 15 -- गैस की किल्लत के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस पर जिला प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेने की जरूरत है। अगर यही हाल रहा तो आनेवाले समय में परेशानी दोगुनी हो जाएगी। शहर के कई होटल बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। कई होटलों ने कोयला जलाना शुरू कर दिया है। सच्चाई क्या है, ऐसी क्यों स्थिति हुई। इसकी जानकारी लोगों को होनी चाहिए। प्रदीप केडिया, अध्यक्ष, कोडरमा चैंबर ऑफ कॉमर्सक्या कहते हैं लोगगैस की किल्लत ने टेंशन में डाल दिया है। पता नहीं अब खाना कैसे बनेगा। रोजाना नई-नई बातें सुनने को मिल रही हैं। इसमें प्रशासन को जल्द सुधार करने की जरूरत है। झुमरीतिलैया का हर आदमी परेशान है। लोग सुबह से शाम तक गैस के लिए दौड़ लगा रहे हैं। हर जगह यही चर्चा है। इसमें सुधार जरूरी है।प्रीति सिन्हा, गृहिणी, झुमरीतिलैया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...