नई दिल्ली, फरवरी 21 -- टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले शनिवार (21 फरवरी) से शुरू हो रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को ग्रुप स्टेज का 40वां और आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत लिया और अपने विश्व कप के सफर का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए यह टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा और वे सिर्फ 2 मुकाबले जीतकर चार अंकों के साथ अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहे। ऑस्ट्रेलिया टीम श्रीलंका और जिम्बाब्वे के हाथों हारने के कारण सुपर-8 में जगह नहीं बना पाई और यही कारण है कि टीम को ग्रुप स्टेज के बाद ही स्वदेश रवाना होना पड़ेगा। इस टूर्नामेंट के आखिरी मैच में ओमान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर ऑफ द मैच एडम जैम्पा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया की टीम टी-20 क्रिकेट को...