नई दिल्ली, फरवरी 24 -- आजकल हेल्दी कुकिंग के नाम पर एयर फ्रायर लगभग हर रसोई का हिस्सा बन चुका है। एयर फ्रायर का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें कम तेल में ही वो सारे फूड्स बन जाते हैं, जिन्हें तेल में डीप फ्राई करने की जरूरत पड़ती है। हालांकि एयर फ्रायर को ले कर सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है, जिसने लोगों के बीच डर बैठा दिया है। दावे के मुताबिक एयर फ्रायर में बना खाना कैंसर का कारण बन सकता है। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि एयर फ्रायर में बने फूड में एक्रिलामाइड नाम का कंपाउंड बनता है, जो कैंसर को जन्म दे सकता है। अब सवाल है कि क्या वाकई इस दावे में कुछ सच्चाई है या नहीं? कैंसर विशेषज्ञ डॉ वर्तिका विश्वनी ने इसी बारे में बताया है। आइए जानते हैं-सबसे पहले समझें एयर फ्रायर का साइंस एयर फ्रायर में बना फूड सेहत के लिए नुकसानदायक है या नह...