नई दिल्ली, मार्च 11 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण खिलाड़ियों की यात्रा के इंतजामों को लेकर बनी चिंताओं के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले चरण का शेड्यूल घोषित किया। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरीसीबी) शुरुआती मैच में 28 मार्च को बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले सभी मैच फिलहाल कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति की मंजूरी पर निर्भर करेंगे। पिछले सत्र में स्टेडियम में हुई भगदड़ को ध्यान में रखते हुए यह समिति 13 मार्च को बैठक में टूर्नामेंट की तैयारियों का आकलन करेगी।ईरान युद्ध से उड़ानों का कार्यक्रम प्रभावित बीसीसीआई ने बुधवार को पहले 20 मैच का कार्यक्रम जारी किया है। पूरे टूर्नामेंट का कार्यक्रम तब घ...