गांधीनगर, फरवरी 13 -- गुजरात में लंबे समय से हाईकोर्ट की खंडपीठ बनाने की मांग की जा रही है, समय-समय पर इस बारे में अलग-अलग शहरों के वकीलों द्वारा अभियान भी चलाए गए, हालांकि कभी कुछ फैसला नहीं हो पाया। वहीं अब एकबार फिर पिछले कुछ समय से यही मांग लगातार उठ रही है। कुछ महीनों पहले सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के लोगों को सस्ता और जल्दी न्याय दिलाने के लिए 27 सीनियर वकीलों ने एक पैनल ने राजकोट में हाई कोर्ट की खंडपीठ खोलने की मांग की थी। वहीं ऐसी ही मांग सूरत के वकीलों की तरफ से भी की जा रही थी। जिसके बाद हाल ही में राज्यसभा में इस बारे में एक सवाल पूछा गया। इस दौरान गुजरात के एक सांसद ने सूरत में हाई कोर्ट की बेंच खोलने के बारे में एक सवाल पूछा, जिसके जवाब में गुरुवार को केंद्र सरकार ने बताया कि फिलहाल सूरत या किसी अन्य शहर में गुजरात हाई कोर्ट की...