नई दिल्ली, फरवरी 9 -- दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ऑटो रिपेयर दुकान (बाइक स्पेयर पार्ट्स) चलाने वाले शख्स ने जब कथित तौर पर तीन युवकों को अपनी दुकान पर मोबाइल चार्ज करने से मना कर दिया तो बदले में उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान यामीन (31) और यासीन (28) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने बताया, 'पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि मोबाइल फोन चार्ज न करने देने पर ही हत्या को अंजाम दिया गया। आरोपियों में से एक ने मृतक पर चाकू से हमला किया था। मृतक का नाम वीर सिंह है जबकि उन्हें बचाने आए रामकिशन को भी चाकू मारकर घा...