नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- किसी बड़े क्रिकेटर का बेटा अगर क्रिकेटर बनने की ओर जाता है, उसे सबसे बड़ी चुनौती का सामना यह करना होता है कि उसका सरनेम जितना बड़ा होता है, उससे उम्मीदें भी उतनी बड़ी होती है। हालांकि, आर्यवीर सहवाग, जो पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं, वह ऐसा नहीं मानते हैं। उन पर सहवाग सरनेम का दबाव नहीं है, बल्कि उनका कहना है कि यह उनके लिए गर्व की बात है। आर्यवीर सहवाग इंडिया अंडर 19 टीम के लिए हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बारे में तो हर कोई जानता है। टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरे शतक समेत इंटरनेशनल क्रिकेट दर्जनों शतक और 17 हजार से ज्यादा रन उन्होंने बनाए हैं। सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर ने भी अब अपनी क्रिकेटिंग जर्नी शुरू कर दी है। दिल्ली ...