नई दिल्ली, मई 14 -- फैशन की दुनिया में कभी भी कोई भी ट्रेंड शुरू हो सकता है, फिर चाहे वह कितना ही अजीब क्यों ना हो। 2026 में भी एक ऐसा ही गजब का ट्रेंड चल रहा है। यह ट्रेंड है भद्दे और बदसूरत दिखने वाले जूते पहनने का। लोग इस साल ऐसे जूतों को पहनना पसंद कर रहे है दिखने में चौड़े, अजीब या किसी आलू की तरह गोल और 'बदसूरत' हैं। दुनिया भर के फैशन प्रेमी इन अजीबोगरीब जूतों के पीछे पागल हैं। लेकिन इसकी वजह क्या है? इससे पहले 2023 में मशहूर इन्फ्लूएंसर जोनाथन एंडरसन ने 'मेंढक' जैसे दिखने वाले बूट्स को रैंप पर उतारा था। इसके बाद अब न्यूयॉर्क से लेकर पेरिस तक ऐसे शूज का ट्रेंड चल पड़ा है। कुछ बेढ़ंगे जूतों की बात करे तो फ्रेंकनशू का नाम सूची में शामिल है। यह दो अलग-अलग जूतों का मिश्रण है। इसमें 'स्नीकरीना' यानी स्नीकर और बैलेरीना का मिक्स या 'स्नोफर...