नई दिल्ली, मार्च 3 -- होली सिर्फ सड़कों, मोहल्लों और आंगनों तक ही नहीं, बल्कि अब डिजिटल दुनिया में भी रंग बिखेर रही है। हर साल होली के आसपास, Google अपने यूजर्स के लिए एक खास सरप्राइज Holi Easter Egg के तौर पर लेकर आता है। यह एक छोटा लेकिन बेहद मजेदार इंटरैक्टिव फीचर है, जो सिंपल सर्च पेज को कुछ ही सेकंड में रंगों की दुनिया में बदल देता है। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है, तो तरीका बेहद आसान है। बस Google पर Holi या Holi festival लिखकर सर्च कीजिए। सर्च रिजल्ट्स पेज खुलते ही आपको ऊपर या स्क्रीन के दाईं ओर सबसे नीचे रंगों से भरे छोटे-छोटे बर्तन (color bowls) दिखाई दे सकते हैं। जैसे ही आप उन पर क्लिक या टैप करते हैं, असली खेल शुरू होता है। इसके बाद आप स्क्रीन पर कहीं भी क्लिक करेंगे, तो वहां रंगों की छींटें उभर आएंगी, बिल्कुल वैसे ही ...