चंबल, मई 24 -- Gharial Hatchlings: क्या कभी आपने घड़ियाल के बच्चों को अंडों से निकलते देखा है? जी हां, वही घड़ियाल जिसकी लंबी थूथन में सैकड़ों नुकीले दांत होते हैं, जो अपने शिकार को चीर-फाड़कर तहस-नहस कर देता है। मगरमच्छे जैसा दिखने वाले इस खूंखार जानवर के बच्चों को अंडों से निकलते नहीं देखा, तो आज देखिए। साथ ही साथ जानिए, आखिर कहां 70 से ज्यादा अंडों से घड़ियाल के नन्हें शावकों ने जन्म लिया है।चम्बल में 70 अंड़ों से निकले घड़ियाल के बच्चे हम बात कर रहे हैं, चम्बल अभ्यारण के देवरी घड़ियाल हैचरी केंद्र की। यहां 200 अंडों में से 70 अंडों से घड़ियालों के नन्हे शावकों ने जन्म लिया है। हालांकि, इन अंडों से शावक अनुमानित समय से पहले ही बाहर आ गए हैं, जिन्हें हाल ही में इसी मई महीने में कलेक्ट कर सेंचुरी लाया गया था।वन विभाग के अनुसार, फिलहाल सभ...