बांदा, अप्रैल 18 -- बांदा, संवाददाता। तिंदवारी विकास खंड में एक गजब मामला सामने आया है। एडीओ पंचायत ने महिला सचिव का अप्रैल माह का वेतन रोकते हुए चेतावनी नोटिस दी है। मामला संज्ञान में आने पर सीडीओ ने एडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। कहा कि क्या आपको सचिव का वेतन अवरुद्ध करने का अधिकार है ? तिंदवारी ब्लाक में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने तीन अप्रैल को ग्राम पंचायत अधिकारी सुमन गुप्ता का वेतन रोक दिया। साथ ही अंतिम रूप से चेतावनी भी दी है। नोटिस की प्रति सीडीओ, डीपीआरओ व एडीएम को भी भेजा है। यह भी पढ़ें- 26 लाख के भुगतान में डीपीएम बंश बहादुर की भूमिका संदिग्ध, कार्रवाई शून्य नोटिस मिलने के बाद सचिव सुमन गुप्ता ने भी सीडीओ अजय कुमार पांडेय व बीडीओ को इस संबंध में जानकारी दी। मामला संज्ञान में आने पर सीडीओ...