नई दिल्ली, जनवरी 21 -- बांग्लादेश अगले महीने से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप में खेलेगा या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। आईसीसी इसे लेकर बुधवार को अंतिम फैसला सुना सकता है। बांग्लादेश के वर्ल्ड कप में खेलने या न खेलने को लेकर सस्पेंस का आलम ये है कि खुद वहां के कप्तान लिटन दास को यकीन नहीं है कि उनकी टीम खेलेगी। मोहम्मद यूनुस की अगुआई वाली कट्टरपंथियों की कठपुतली अंतरिम सरकार विश्व कप के लिए भारत में अपनी टीम नहीं भेजने पर अड़ी हुई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी सरकार के खिलाफ नहीं जा सकती, इसलिए कप्तान भी अनिश्चित हैं कि उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलेगी भी या नहीं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मंगलवार को को रंगपुर राइडर्स बनाम सिलहट टाइटंस मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लिटन दास से वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर सवाल पूछे गए। उनसे प...