नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- बालों को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आजकल कई तरह के पोनीटेल आ चुके हैं लेकिन सबसे पहले साधारण सी गुथी हुई चोटी ही चली थी। वही चोटी जो हम स्कूल बांधकर जाया करते थे, कुछ लड़कियां दोनों साइ़ड चोटी बांध लेती थी, तो कुछ एक ही मोटी चोटी बनाती थी। गुथी हुई चोटी बनाने को लेकर ये भी कहा जाता था कि तेल लगाकर ये चोटी बांध लो तो बाल लंबे हो जाते हैं। इस बात में सच्चाई है या नहीं लेकिन क्या आपको गुथी हुई चोटी बनाना आता है। अगर नहीं, तो हम आपको सिखा सकते हैं और वो भी बेहद आसान स्टेप्स में। चोटी गूथकर बनाने के बाद आप जूड़ा या फिर फ्रेंच ब्रेड भी बना सकती हैं।स्टेप 1 सबसे पहले बालों को कंघा करते हुए अच्छे से सुलझा लें। सुलझे हुए बालों में आसानी से हेयरस्टाइल बन जाती है और ये फ्रिजी लुक में नहीं दिखते हैं।स्टेप 2 बालों को तीन बराबर...