रांची, जुलाई 19 -- SIR Form: अगर आप रांची के शहरी क्षेत्र के मतदाता हैं और अब तक SIR के तहत मिलने वाला एन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म नहीं मिला है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन ने ऐसे मतदाताओं के लिए एक बार फिर विशेष शिविर लगाने का फैसला किया है। इस शिविर में मतदाता फॉर्म प्राप्त करने के साथ-साथ भरा हुआ फॉर्म भी जमा कर सकेंगे।जानिए कैसे मिलेगा फॉर्म जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि जिन मतदाताओं का एन्यूमरेशन फॉर्म अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है या जिन्होंने अब तक उसे जमा नहीं किया है, उनके लिए 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रांची के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। शनिवार को भी जिले के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर लगाया गया था। इस दौरान बड़ी संख...