नई दिल्ली, अगस्त 20 -- आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। इसका अर्थ बिल्कुल सिंपल सा है कि बच्चे के व्यवहार और आदतों से ही उसके भविष्य की कुछ झलक मिल जाती है। हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवन में अच्छा करे, उनसे भी आगे बढ़े और एक अच्छा इंसान बने। इसके लिए सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना ही काफी नहीं है, बल्कि बच्चे की रोजमर्रा की आदतों और उसके बिहेवियर को भी समझना जरूरी है। सोशियोलॉजिस्ट धर्मेंद्र कुमार के अनुसार बच्चों में कुछ ऐसे संकेत होते हैं, जिन पर पेरेंट्स को खास ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इन संकेतों से कहीं ना कहीं यह पता चल जाता है कि बच्चे का फ्यूचर कैसा होने वाला है।जिनका रूटीन कंसिस्टेंट होता है जो बच्चे अपने रोज के रूटीन को काफी हद तक कंसिस्टेंट यानी सेम रखते हैं, उनमें आगे बढ़ने की अच्छी...