नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- आप जब किसी लड़की को देखते हैं तो आपकी नजर सबसे पहले कहां जाती है? उसके बाल पर। उसकी आंखों पर। उसके गाल पर। उसको होठों पर । उसकी गर्दन पर या गर्दन से नीचे फिसलकर आपकी आंख लड़की की छाती से चिपक जाती है? ज्यादातर लोगों की नजर गले की नीचे ही टिकी रहती हैं। लेकिन ऐसा क्यों होता है। आखिर इसकी क्या वजह है? क्या ये पूरी तरह आपकी खराब मानसिकता दिखाती है या वजह कुछ और भी हो सकती है। अगर आप भी इन लोगों में से हैं तो आपको ब्रायन एलेक्जेंडर की यह रिपोर्ट कुछ राहत दे सकती है। पत्रकार, लेखक और मनोवैज्ञानिक लैरी यंग और ब्रायन एलेक्जेंडर ने एक किताब लिखी है The Chemistry Between Us जो महिला और पुरुष के बीच की केमिस्ट्री पर लिखी गई है। इसमें कई दिलचस्प पहलू को छुआ गया है। इसी में से एक टॉपिक ये है कि आखिर मर्दों की नजर औरतों के गले क...