नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- आधुनिक लाइफस्टाइल में मोटापा, डायबिटीज, बीपी जैसी समस्याओं से बच्चे तक परेशान हो रहे हैं। बहुत से पेरेंट्स ये शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा खाना नहीं खाता और बच्चा हमेशा सिर्फ मीठा खाने की डिमांड करता है। बच्चों की डॉक्टर माधवी भारद्वाज ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बात की है। आप भी जानिए क्या कहती हैं डॉक्टर। क्या कहती हैं डॉक्टर? डॉक्टर माधवी भारतद्वाज के पास ओपीडी में एक ऐसे पेरेंट्स आए जिन्होंने बताया कि उनका बच्चा सिर्फ मीठा खाता है। बच्चे को पूरे दिन मीठा खाने की क्रेविंग होती है। जब पेरेंट्स नहीं खिलाते हैं तो बच्चा 8 से 10 घंटे तक भूखा रहता है और फिर भूख की वजह से चिड़-चिड़ करती है। डॉक्टर ने बताया कि ऐसा भूख की वजह से नहीं होता। बल्कि ऐसा शुगर क्रेविंग की वजह से होता है। टोडलर यानी...