नई दिल्ली, अगस्त 21 -- दिल्ली पुलिस ने उन खबरों को गलत और गुमराह करने वाला बताया है जिनमें दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के दौरान होने वाले विरोध-प्रदर्शन के लिए उसने अनुमति दे दी है। सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे वाले वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह स्पष्टीकरण दिया और इन वीडियो को झूठा और गुमराह करने वाला बताया। इस बारे में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी किए एक बयान में पुलिस ने बताया कि 'जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध प्रदर्शन, जुलूस, प्रदर्शन या सभा के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है।' साथ ही पुलिस ने बताया कि 'नई दिल्ली जिले में पहले से ही BNSS की धारा 163 (पहले की धारा 144 CrPC) के तहत निषेधाज्ञा लागू है। इसके अनुसार, 5 या उससे ज्यादा लोगों के सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठा होने पर सख्त रोक...