नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Crude Oil Update: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच अब शांति की उम्मीदों ने कच्चे तेल की कीमतों को राहत दी है और इसका असर सीधे ग्लोबल मार्केट पर दिखाई दे रहा है। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू होने की खबर सामने आई है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई हैं। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड -0.51% गिरकर 94.308 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जबकि WTI में भी करीब 1% की गिरावट देखी गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- HDFC Bank के शेयरों में 2% की तेजी, Mutual funds ने खरीदे Rs.17250 करोड़ के शेयर यह गिरावट इसलिए अहम है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण तेल की कीमतें लगातार बढ़...