दिल्ली, मई 29 -- युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने बिहार से आने वाले लंबे बालों वाले एक लड़के की याद ताजा कर दी है, जिसे सारी दुनिया महेंद्र सिंह धोनी के नाम से जानती है.इससे उनके गृहराज्य में खेल की संस्कृति के विकास पर ध्यान गया है.बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल-2026 में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रच दिया.आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेली.इस पारी में उन्होंने 12 छक्के लगाए, हालांकि शतक बनाने से चूक गए.गेल ने 2012 के आईपीएल के एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे, जबकि इस सीजन में वैभव ने 65 छक्के लगाए.आईपीएल के एक सीजन में वे सबसे अधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबा...