क्या अखिलेश यादव के साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? UP के चुनावी मैदान से पहले गठबंधन पर घमासान
विशेष संवाददाता, जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में घमासान फिलहाल थमने की उम्मीद नहीं है। 2027 विधानसभा चुनाव में गठबंधन के मुद्दे कांग्रेस में एक राय नहीं है। पार्टी का एक तबका जहां पश्चिम बंगाल की तर्ज पर एकला चलो की वकालत कर रहा है। वहीं, कई नेता मानते हैं कि यूपी चुनाव में कांग्रेस और सपा के गठबंधन से जीत की संभावनाएं बढ़ सकती है। रणनीतिकार मानते हैं कि यूपी चुनाव में सपा व कांग्रेस की रणनीति क्या होगी, इसकी झलक संसद के मॉनसून सत्र के दौरान मिल सकती है। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच गठबंधन मुद्दे पर शुरुआती वार्ता हो सकती है। बावजूद कांग्रेस 2027 के चुनाव में रक्षात्मक रुख अपनाने के हक में नहीं है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.