रिषिकेष, फरवरी 17 -- तपोवन क्षेत्र से क्याक लेकर निकली एक महिला अनियंत्रित होकर गंगा में बहने लगी। यह देख स्पीड बोट संचालकों ने कड़ी मशक्कत कर महिला को बचा लिया। यह घटना मंगलवार अपराह्र्रन करीब तीन बजे की है। बताया गया है कि क्याक के साथ बह रही महिला को बचाने के लिए राफ्टिंग गाइड ने लक्ष्मणझूला पुल के नजदीक स्पीड बोट संचालक अंकुश और अर्पित कुकरेजा से मदद मांगी। इस पर जिसके बाद स्पीड बॉट कैप्टन संजय कश्यप, अनिल बंसल, शुभम रावत, विशाल धीमान, शुभम निषाद और अजीज साहनी ने बामुश्किल पीछा कर क्याक को पकड़ लिया। महिला को सकुशल रेस्क्यू करने के बाद वह गंगा किनारे तक लेकर पहुंचे। पूछताछ में महिला की पहचान साक्षी जैन के रूप में हुई। जान बचाने पर भी साक्षी ने सभी का आभार भी जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.