कौसानी शॉल की नई शाखा 'विरासत' का शुभारंभ
हल्द्वानी, जून 30 -- हल्द्वानी। क्षेत्र में स्थानीय उत्पादों और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काठगोदाम में कौसानी शॉल की नई शाखा 'विरासत' का उद्घाटन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अनन्ता दृष्टि के एमडी अशोक त्रिपाठी मौजूद रहे। सांसद अजय भट्ट ने गिरीश काण्डपाल के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करने और ग्राहकों के लिए एक ही स्थान पर सारे पहाड़ी उत्पाद उपलब्ध कराने का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। यह भी पढ़ें- सांसद अजय भट्ट ने किया विरासत स्टोर का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.