बागेश्वर, फरवरी 19 -- कौसानी। कौसानी में फोटोशॉप व लाइटरूम की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। प्रसिद्ध फोटोग्राफर उमेश गोगना के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम चल रहा है। द बुरांश रिजॉर्टi में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन रिसॉर्ट के चेयरमैन थ्रीश कपूर ने किया। इस वर्कशॉप में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले युवाओं और पेशेवरों को फोटो एडिटिंग के आधुनिक तरीकों से परिचित कराना है। दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को फोटोशॉप और लाइटरूम के बेसिक टूल्स, कलर करेक्शन, इमेज एन्हांसमेंट, रॉ फाइल प्रोसेसिंग एवं प्रोफेशनल एडिटिंग तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। मेंटोर उमेश गोगना अपने अनुभव और ज्ञान से प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की बारीकियां सिखा रहे है...