बागेश्वर, दिसम्बर 29 -- कौसानी में आयोजित गणेश रावत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। पहला मुकाबला गजबज 11 और ड्रीम 11 के बीच खेला गया। गजबज 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 82 रन बनाए। टीम की ओर से सुंदर बिष्ट ने सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली। ड्रीम 11 की ओर से प्रमोद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। जवाब में ड्रीम 11 की टीम 65 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार गजबज 11 ने यह मुकाबला 17 रन से अपने नाम किया। दूसरा मैच आर्मी और जीना 11 के बीच खेला गया। जीना 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मैच आर्मी इलेवन ने छह विकेट से जीत लिया। तीसरा मैच किंग्स इलेवन ने नो विकेट से जीता। किंग्स ...