बागेश्वर, जुलाई 12 -- देवेंद्र पांडे, कौसानी। उत्तराखंड अधिवक्ता महासंघ का दो दिवसीय महासम्मेलन रविवार को अनाशक्ति आश्रम, कौसानी में संपन्न हो गया। सम्मेलन में अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा करते हुए उन्हें लेकर सरकार के समक्ष प्रभावी पहल करने का निर्णय लिया गया। मुख्य वक्ता एवं महासंघ के महासचिव महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं की मांगों पर सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने कहा कि कौसानी केवल एक आश्रम नहीं, बल्कि विचारों का धाम है, जहां सर्वधर्म प्रार्थना की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अधिवक्ताओं को उनकी भूमिका के अनुरूप सम्मान और सुविधाएं मिलनी चाहिए। गैरसैंण को राजधानी बनाने के मुद्दे पर उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार अपनी ही घ...