रुडकी, अप्रैल 18 -- कलियर, संवाददाता । कौशिक पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 'लोकसंग्राम - राष्ट्रीय युवा संसद एवं मॉडल संयुक्त राष्ट्र' कार्यक्रम का द्वितीय एवं समापन दिवस गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, वैश्विक दृष्टिकोण, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता के विकास को नया मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने वाद-विवाद, विचार-विमर्श और प्रस्ताव प्रस्तुत कर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...