रुडकी, अप्रैल 21 -- रुड़की, संवाददाता। नेशनल सिविल सर्विस डे के अवसर पर कौशिक पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रशासनिक सेवा के प्रति अपनी जागरूकता और सम्मान का परिचय दिया। उन्होंने रुड़की तहसील में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से भेंटकर शुभकामनाए दीं। डीएम मयूर दीक्षित ने छात्रों को आशीर्वाद देकर कहा कि उनमें सिविल सेवा के प्रति ऐसी संवेदनशीलता और सम्मान देखना सुखद है। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। जेएम दीपक रामचन्द्र सेट ने छात्रों के अनुशासन और शिष्टाचार को सराहा। उन्होंने कहा कि छात्र अभी से लक्ष्य निर्धारित कर समय प्रबंधन के साथ मेहनत करें, तो वे कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...