कौशाम्बी, फरवरी 15 -- मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से पुरस्कृत ग्राम पंचायतों द्वारा सीएम अवॉर्ड पोर्टल पर कार्ययोजना अपलोड किए जाने में लापरवाही मिलने पर निदेशक पंचायती राज के तेवर तल्ख हो गए हैं। उन्होंने कौशाम्बी समेत प्रदेश के 32 जिलों के डीपीआरओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से पुरस्कृत ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना सीएम अवॉर्ड पोर्टल पर अपलोड की जानी थी। शासन स्तर पर की गई समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रदेश के 32 जिलों के अधिकांश ग्राम पंचायतों द्वारा अभी तक कार्ययोजना सीएम अवॉर्ड पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। निर्धारित पोर्टल पर आवंटित धनराशि के सापेक्ष कार्ययोजना अपलोड न किए जाने से राज्य स्तर से कार्यों का अनुश्रवण नहीं किया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.