कौशाम्बी, मार्च 27 -- कौशाम्बी में शुक्रवार को सैनी कोतवाली के डोरमा गांव के सामने हाइवे पर भीषण हादसा हुआ। कंटेनर में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप भिड़ गया। जोरदार टक्कर लगने से पिकअप में सवार तीन बच्चों व पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। पिकअप सवार लोग रामनवमी पर्व पर प्रयागराज से बच्चे का मुंडन कराकर वापस फतेहपुर जा रहे थे। हादसे से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतेहपुर के जाफरगंज के कुरौली निवासी राजन अपने बेटे शुभम का मुंडन कराने के लिए परिवार व रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार को प्रयागराज के संगम गए थे। दोपहर बाद सभी पिकअप से वापस आ रहे थे। पिकअप में बच्चे, बूढ़े और महिलाओं समेत 30 से अधिक लोग सवार थे। पिकअप जैसे ही सैनी कोतवाली के डोरमा गांव के साम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.