कौशाम्बी, मई 13 -- कौशाम्बी/सिराथू, हिन्दुस्तान टीम। प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनी क्षेत्र में कमासिन ओवरब्रिज के समीप मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उस पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।फतेहपुर जिले के लीलंबरपुर निवासी 50 वर्षीय छविनाथ सिंह पुत्र बड़ेलाल मंगलवार की शाम अपने भतीजे 35 वर्षीय अरविंद, 32 वर्षीय अनिल पुत्र देवनारायण, 55 वर्षीय भाई राजकुमार, रिश्तेदार शनि सिंह निवासी कढ़ीवा फतेहपुर व कार चालक 35 वर्षीय गोलू उर्फ राजेश पुत्र अमर सिंह निवासी नवीपुर हुसैनगंज के साथ सचौली फतेहपुर से भाई राजकुमार के साले के बेटे की बारात में शामिल होने कोखराज के बरमतपुर ग...