प्रयागराज, जून 15 -- कौशाम्बी। जिला मुख्यालय के धाता रोड पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे सफाई कर्मचारी राम नरेश (45) निवासी छत्तूरपुर थाना मंझनपुर को उसके बेटे राहुल ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से सफाई कर्मचारी की हालत बहुत गंभीर है। घायल को मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत नाजुक होने पर सफाई कर्मचारी को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। चर्चा है कि किसी बात को लेकर पिता और पुत्र में सोमवार की सुबह कहां सुनी हुई थी। इसके बाद पिता-पुत्र दोनों बाईक से जिला मुख्यालय आए। धाता रोड पर बीपी पब्लिक स्कूल के सामने अचानक बेटे ने पिता पर तमंचे से हमला किया। सफाई कर्मचारी मौजूदा समय कलेक्ट्रेट में अटैच है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...