कौशाम्बी, मार्च 14 -- भरवारी बस स्टॉप पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने एसआई भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थी समेत चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक परीक्षार्थी को गंभीर चोटें आईं। जबकि, अन्य मामूली तौर पर जख्मी हुए। गनीमत यह रही कि सभी की जान बच गई। कार कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार लोग नशे में धुत थे। भरवारी बस स्टॉप पर तकरीबन हर समय भीड़-भाड़ रहती है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे भी जबर्दस्त भीड़ थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सवार अनियंत्रित हो गए। नियंत्रण के बाहर हुई कार ने एसआई भर्ती परीक्षा देने हमीरपुर जनपद के राठी से आए परीक्षार्थी मोहित वर्मा को जोरदार टक्कर मार दी। कार उसके दहिने पैर के पंजे में चढ़ गई। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। उसका परीक्षा सेंटर टेंवा स्थि...