कौशाम्बी में कुल्हाड़ी से प्रहार कर युवक की हत्या
कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- करारी थाना क्षेत्र के छोटा अड़हरा गांव में रविवार को रात में कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच करीब आठ साल से विवाद था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। गांव में फोर्स तैनात रही। छोटा अड़हरा निवासी 28 वर्षीय भारत पुत्र छोटेलाल कुछ दिन पहले ही परदेश से लौटकर गांव आया था। रविवार की देर शाम वह गांव के बाहर टहल रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने घेरकर उसकी पिटाई की। एक ने कुल्हाड़ी से सिर पर कई बार प्रहार कर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही डीएसपी क्राइम शिवांक सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, युवक आठ साल पहले गांव की ही दूसरी बिरादरी की लड़की को लेकर भाग गया था। वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.