कौशाम्बी, मई 29 -- कौशाम्बी, हिन्दुस्तान टीम। दोआबा में गुरुवार की रात आंधी-बारिश ने जमकर कहर बरपाया। ऑरेंज अलर्ट के बीच तेज रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान पश्चिमशरीरा के गांधी नगर मोहल्ले में कच्चा मकान ढहने से महिला व उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, सिराथू तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में टीनशेड की चपेट में आकर एक अधेड़ ने दम तोड़ दिया। अलग-अलग स्थानों पर पेड़, दीवार और टीनशेड गिरने से तकरीबन दर्जन भर लोगों के घायल होने की भी खबर है।नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा निवासी मंगर सरोज ईंट भट्ठा मजदूर है। गुरुवार की रात वह भट्ठे पर ही था। घर पर उसकी पत्नी 26 वर्षीय माया देवी अपने बच्चों के साथ सो रही थी। यह भी पढ़ें- दर्जनों विद्युत पोल टूटे, पेड़ गिरे, कई लोगों के टीन शेड उड़े देर रात तेज बारिश और आंधी के दौरान बगल स्थित नीम का विशालकाय पे...