कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- मनौरी स्थित घटनास्थल पर पहुंचे कौशाम्बी के सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि अभी जांच हो जाए तो ऐसी तमाम अवैध फैक्टरी आपको पूरे कौशाम्बी में मिल जाएंगी। जहां घटना हुई है उसी के एक किलोमीटर के दायरे में ही कई फैक्टरी है। सवाल उठाया कि आखिर इन पर कार्रवाई कब होगी ? क्या जब मृत्यु होगी तभी कार्रवाई होगी। सांसद ने कहा कि वह इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कहते हैं कि गलती करने वाले चाहे जिस भी दल के हों, कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद को स्थानीय पुलिस पर जरा भी भरोसा नहीं है, कहा कि स्थानीय पुलिस मिली हुई है। यह भी पढ़ें- पटाखा फैक्टरी के हादसे में घायल राजेश की मौत, दो गंभीर वह चाहते हैं कि राज्य स्तरीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाए। यह कहते हुए मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग भी करते...