कौशाम्बी, मार्च 12 -- चरवा थाना क्षेत्र के बरौलहा गांव निवासी एक युवक की मुंबई में हत्या कर दी गई। उसके भाई ने लिव इन में रह रही युवती और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के उल्लास नगर थाने में तहरीर दी है। जिले की पुलिस ऐसी किसी वारदात की जानकारी से ही इनकार कर रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। बरौलहा निवासी 25 वर्षीय लवकुश यादव के पिता हर्ष कुमार यादव की वर्ष 2002 में मौत हो चुकी है। जबकि, मां विमला देवी का साल 2016 में निधन हुआ है। लवकुश मुंबई के उल्लास नगर में रहकर किसी फर्नीचर कारखाने में काम करता था। छोटे भाई मुलायम सिंह यादव ने बताया कि लवकुश के साथ ही चरवा क्षेत्र के खपरा गांव की एक युवती व उसके परिजन भी उसी कारखाने में काम करते थे। युवती लवकुश के साथ लिव इन में रहती थी। आरोप है कि इसी युवती ने ...