कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- कौशाम्बी किला परिसर में शनिवार को महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद निजी मुचलके पर उसे जमानत दे दी गई। कौशाम्बी थाने पर तैनात उप निरीक्षक अवधेश शुक्ला ने बताया कि शनिवार को छेड़खानी की सूचना पर वह किला परिसर पहुंचे। वहां देखा कि करारी के बैशकांटी गांव का सुनील कुमार पुत्र रामखेलावन पर्यटक महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। वह सभी को देखकर अश्लील गाने गा रहा था। इस दुस्साहस पर पुलिस कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी इस तरह की हरकत कई बार कर चुका है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि जमानतीय अपराध होने के कारण आरोपी को चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...